बजाग के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संगठन द्वारा किशोर किशोरियों के मध्य, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बेनर तले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में छात्रों के साथ हेल्थ प्रोग्राम के द्वारा विश्व शौचालय दिवस मनाया गया, जिसमे किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजाग श्रवण कुमार मौहारी मौजूद रहे। बताया गया कि प्रशिक्षक सुदर्शन आंध्रवन दोनों के द्वारा शौचालय के उपयोग के महत्व, खुले मे शौच करने से होने वाली बीमारियां, सामाजिक रूप से चली आ रही खुले में शौच जाने की प्रथा के रोक, व्यक्तिगत स्वच्छता, सामुदायिक स्वच्छता, निजी अंगों की साफ सफाई सहित अन्य विषयों को लेकर संगठन कार्यकर्ताओं के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गौरतलब है कि कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के किशोरियों ने पेंटिंग का कार्य में जागरूकता संबंधी स्लोगन, लोगों को जागरूक करने नारा, दिवाल लेखन सहित अन्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य साहब सिंह मरावी, दुर्गा सिंह मरावी, संतोष कुमार, कालका प्रसाद, सम्मेलन सिंह, सूरज लाल नंदा, मुकेश बर्मन, सुनील कुमार, नंद कुमार, मनोरमा मरावी, अनिमा कुजूर सहित हेल्थ केयर, राधापुरी सहित पदस्थ शिक्षिका व अन्य लोग मौजूद रहे।



