खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

फसल ऋण माफी योजना में प्रचार-प्रसार के नाम पर जिले में डेढ़ करोड़ का घोटाला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में उप संचालक कृषि व परियोजना संचालक विभाग पर वर्ष 2019 में कांग्रेस शासन काल में जय किसान फसल ऋण माफी योजना में प्रचार प्रसार करने के नाम पर लगभग जिले में डेढ़ करोड़ रूपए के घोटाले करने के आरोप लग रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल कांग्रेस शासनकाल में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रचार प्रसार करने के नाम पर करोड़ों के फ्लेक्स घोटाला जिम्मेदार विभाग पर लग रहे हैं।बताया गया कि वर्ष 2019 में किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रचार प्रसार करने के नाम पर जिले में डेढ़ करोड़ रूपए का घोटाला किया गया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई प्रचार-प्रसार संबंधित फ्लैक्स या बैनर तैयार नहीं करवाए गए। मिली जानकारी अनुसार अक्टूबर 2019 मैं कांग्रेस शासन काल के दौरान प्रिंटेड एलुमिनियम कम्पोजिट, (एसीपी) पैनल यूवी प्रिंटेड सहित निर्माण व इंस्टॉलेशन प्रदान संबंधी कार्य के नाम पर लगभग जिले में डेढ़ करोड़ रूपए का घोटाला विभागीय जिम्मेदार द्वारा मिलीभगत करके फर्जी बिल लगाकर शासन के राजस्व को करोड़ों का घाटा लगाया गया। गौरतलब है कि इतने बड़े पैमाने पर की गई घोटाले की जानकारी न तो किसी प्रशासनिक को लगी न ही किसी जनप्रतिनिधियों को कानों कान खबर लगी, जिसे लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा घोटाले की निष्पक्षता से खबर प्रकाशन पिछले अंक में किया गया, बावजूद कोई ठोस पहल होता नहीं दिख रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page