ठा.हीरा सिंह की स्मृति में पार्षद कप का भव्य शुभारंभ

जबलपुर दर्पण,पाटन। दीनदयाल स्टेडियम में पार्षद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें जबलपुर संभाग की 32 टीम शामिल हो रही है। वार्ड नंबर 15 के पार्षद जितेंद्र ठाकुर के पिता स्व हीरासिंह ठाकुर की स्मृति में यह आयोजन हो रहा है इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता टीम को 41हजार रू की राशि इनाम में मिलेगी पाटन में इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला यह पहला टूर्नामेंट है इस टूर्नामेंट को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी टूर्नामेंट के शुभारंभ में डुमना इलेवन और पनागर के बीच क्रिकेट मैच हुआ जिसमें डुमना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 74 रन बनाए बही पनागर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवर दो गेंद में विजय श्री प्राप्त कर ली मैन ऑफ द मैच पनागर टीम के रोहित रहे जिन्होने मैच में 2 विकेट झटके और 16 रन बनाए इस मौके पर पार्षद जितेंद्र ठाकुर भाजपा नेता देवेंद्र यादव राहुल ठाकुर रवि ठाकुर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।



