जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर बड़ी ओमती में हुआ ध्वाजारोहण*

जबलपुर दर्पण। राष्ट्र के 74 वे गणतंत्र दिवस पर बड़ी ओमती चौक में मुस्लिम लीगल एड. एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा ध्वजारोहण कर समाजसेवियों एवं बुजुर्गो का सम्मान किया गया। मासूम खान ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान वाले लोकतांत्रिक देश के महालोकतांत्रिक पर्व गणतंत्र दिवस पर सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा झंडावंदन किया इसके पश्चात समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले समाजसेवियों, बुजुर्गो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष एड.अहादुल्ला उस्मानी, जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य आशीष पांडे, सादुल्ला उस्मानी, रिजवान खान, निसार खान,शफीकउल्ला खान,शेखर तिवारी,फिरोज अंसारी,मासूम खान,मतीन कवि,शफी खान, मुसर्रफ शहरयार खान, मोहसिन खान मोनू, शहवाज आलम, मो. कैफ़, एम.एच.चौधरी, अल्तमस, राकेश गजवैयि, शुभाशु दुबे, फैसल अंसारी,समीर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं व्यापारी बंधु उपस्थित थे। संचालन आदिल फरहान खान ने किया एवं आभार शफी खान ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page