कटंगी क्षेत्र में रेल संचालन के लिए एम पी ट्राँसको

ने ऊर्जीकृत किया रेलवे ट्रेक्शन फीडर
जबलपुर दर्पण। एम पी ट्राँसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने कटंगी क्षेत्र में विद्युत से रेल के सुगम संचालन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए एक रेलवे ट्रेक्शन फीडर तैयार किया है गत दिवस लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्मित इस फीडर और लाइन का निर्माण, निरीक्षण और परीक्षण कर इसे ऊर्जीकृत कर दिया गया।
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बालाघाट-कटंगी रेलखंड पर रेल संचालन के लिए एक 132 के व्ही ट्रेक्शन फीडर की मांग की थी। रेलवे द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एम पी ट्राँसको ने इस फीडर और लाइन का निर्माण कर इसे ऊर्जीकृत करने में सफलता प्राप्त की।



