जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बादशाह हलवाई मंदिर के पीछे की जमीन को कब्जा करना चाह रहा है बिल्डर, रिपोर्ट दर्ज

जबलपुर दर्पण। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत का मामला है विवादित जमीन पर कब्जा करने लठैत और गनमेन लेकर पहुंचे बिल्डरों का हंगामा ग्वारीघाट बादशाह हलवाई मंदिर के पीछे पहाड़ी पर ट्रस्ट की जमीन को बर्न कंपनी की बताते हुए आज 30 से 40 के करीब लठैत और गनमैन के साथ दो बिल्डर वहां पहुंचे और जमीन पर जबरन काम करवाने लगे क्षेत्री लोगों के साथ महिलाओं ने जब उन्हें रोकना चाहा तो लठैतों ने महिलाओं को गलत तरीके से पकड़ लिया और लठैत लोगों पर हमला करने की नियत से उन पर टूटे तो लोगों ने भी उनका विरोध किया दोनों पक्षों में भिड़ंत हो पाती इसके पहले ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीज बचाओ किया और काम बंद करवाया इसके बाद क्षेत्र के लोग घटना की शिकायत करने थाने पहुंचे इस संबंध में मंदिर के पुजारी आनंद दुबे ने बताया कि बादशाह हलवाई मंदिर के पीछे पहाड़ी पर प्राचीन महादेव एवं राधा कृष्ण देवस्थान पब्लिक ट्रस्ट की जमीन है इसी से लगे बर्न कंपनी की जमीन है आज सुबह 2 बिल्डर 30 से 40 लठैतों गनमेनो को लेकर वहां पहुंचे और बताया कि वे कंपनी के आदमी है इसके बाद भी जमीन पर काम करवाने लगे जिसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया श्री दुबे का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस जमीन पर कब्जे की कोशिश हो चुकी है जबकि इसका मामला न्यायालय में चल रहा है इतना ही नहीं साजिश के तहत मंदिर के मुनार को उखड़वाकर जमीन में गढ़वा दिया गया और बार-बार सीमांकन कराने की आड़ में तथाकथित बिल्डर मंदिर की जमीन दबाते आ रहे हैं श्री दुबे का कहना है कि वर्न कंपनी से जब इस संबंध में लोगों ने संपर्क किया तो कंपनी से बताया गया कि कंपनी द्वारा कोई आदमी नहीं भेजे जा रहे हैं ना कंपनी का इस संबंध में कोई लेना देना है वही ग्वारीघाट थाने से जब संपर्क किया गया तो बताया गया कि बदमाश बादशाह हलवाई मंदिर के पीछे बस्ती वाले लोग शिकायत करने आए हैं मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page