संकुल सह समन्वयकों को सरप्लस से मुक्त रखा जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य षिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेष के अनुसार दिनांक 23.12.2022 को ‘‘सभी के लिए षिक्षा‘‘ के तहत षिक्षकों को संकुल सह समन्वयक के रूप में पूंर्णकालिक आदेष निकाला गया है और जिन संकुलों के स्कूलों में दर्ज छात्रों की संख्या के मान से षिक्षक अधिक हों उन्हे संकुल सह समन्वयक बनाया गया है और साथ ही यह आदेष भी दिया गया है कि इन षिक्षकों की वेतन व्यवस्था पदस्थ शाला से ही रहेगी। परंतु अब जब एक तरफ सरप्लस (अतिषेष) के आदेष निकल रहे हैं तो ऐसे में इन षिक्षकों को भी अतिषेष की सूचि में रखा गया है ऐसे में ये षिक्षक ‘‘सभी के लिए षिक्षा‘‘ के तहत सह समन्वयक के लिए कार्य कैसे कर पाएंगे। संगठन के गुडविन चाल्र्स, दिनेष गौंड़, राजकुमार यादव, राकेष श्रीवास, हेमन्त ठाकरे, दिनेष गौंड़, धनराज पिल्ले, एनोस विक्टर, सुधीर अवधिया, एस.बी.रजक, आदि ने मांग की है।



