जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विवाह परिचय सम्मेलन एवं स्वर्णकार महापंचायत 25 एवं 26 फरवरी को

जबलपुर दर्पण। लॉज कछियाना जबलपुर में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी एवं पूर्व महापौर सागर अभय दर्रे की अध्यक्षता में स्वर्णकार समाज जबलपुर एवं मप्र सर्व स्वर्णकार महिला उत्थान समिति के सौजन्य से गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे 25 फरवरी स्वर्णकार महापंचायत एवं 26 फरवरी विराट आदर्श विवाह जो कि महिला शक्ति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, उसको सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया कि संपन्न विवाह में कन्याओं को अधिक से अधिक उपहार प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया, साथ ही 25 फरवरी आयोजित महापंचायत में प्रदेश के सभी 18 समितियों को आमंत्रित कर बैठक को ऐतिहासिक बनाने हेतु प्रस्ताव किया, ताकि स्वर्णकार समाज जबलपुर की आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, उक्त अवसर में सराफा एसोसिएशन एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सोनी, सुरेश सोनी आदि स्वर्णकार मातृशक्ति व स्वर्णकार बंधु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page