जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाविद्यालय प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिहोरा द्वारा शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं की लगभग एक वर्ष से स्कॉलरशिप नहीं प्रदान की गई। प्रवेश शुल्क , परीक्षा फीस एक साथ भरवाया जा रहा है । परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए ताकि छात्र फॉर्म भरने के लिए शुक्ल जोड़ सके।
महाविद्यालय द्वारा सेकंड किस्त के लिए कोई भी सूचना नहीं दी गई जिससे आज छात्रों को यह समस्या देखने को पड़ रही है। आज इसी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्राचार्य संतोषी जाटव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवचंद्र पटेल ने बताया कि पिछले दो वर्ष होने जा रहे बहुत से छात्रों की स्कॉलर आज भी नहीं आई व प्रवेश शुल्क की द्वितीय क़िस्त के लिए समय दिया जाए व परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बड़ाई जाए अगर निम्न मांगो का जल्द पुरा नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा ।इसी के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्टीय कला मंच प्रमुख राशि जैन, प्रमुख प्रियंका सिंह , नगर सह मंत्री मेघा तिवारी , नगर सह मंत्री अभिषेक चौधरी , महाविद्याल मंत्री विकाश पटेल , महा.कार्यकारिणी सदस्य रंजित पटेल, आशुतोष बड़गैया , देविका चौबे,अंकिता मिश्रा, अंसिका दुबे एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page