आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत से दो घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहपुरा मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे मैं मुड़की गांव के पास शारदा टेकरी के मोड़ के पास दो बलरो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया गया कि शनिवार को हुई घटना में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं, तो वही वाहनों में सवार दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। बताया गया कि जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे मैं शारदा टेकरी मोड़ के पास की हुई घटना में 108 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। मिली जानकारी अनुसार घटना में वाहन क्रमांक यूपी 16 एजे 0105 भिलाई छत्तीसगढ़ जा रहे थे, तभी शारदा टेकरी मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक एम 22 बीए 0807 वाहनों के टक्कर से सड़क हादसा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही करती नजर आई।



