विधुत क्षेत्र के श्रेष्ठतम नेता,पूर्व विधायक स्व. डी.पी. पाठक की बारहवीं पुण्य तिथि

श्रम शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई
जबलपुर । मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. डी.पी. पाठक की बारहवीं पुण्य तिथि श्रमशक्ति दिवस के रूप में जानकी रमण महाविद्यालय, जबलपुर मे मनाईं गयी। मुख्य अतिथि, सीताराम कुरचानिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में यूं के पाठक,सुनील कुरेले और कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय सचिव श्री एस पी मिश्रा उपस्थित थे। अध्यक्ष मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रांतीय सचिव एस पी मिश्रा ने कर्मचारियों फेडरेशन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ बिजली उघोग की बेहतरी के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने वाले श्रेष्ठ नेतृत्व के धनी थे आदरणीय डी पी पाठक जी। श्री मिश्रा ने फेडरेशन के स्वर्णिम इतिहास और इसके निर्णय दूसरे राज्यों में आदर्श रूप में लागू करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर पुनः फेडरेशन को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ एक मत से निर्णय लेकर काम करना होगा। फेडरेशन ही एकमात्र संस्था है जिसने अपने काम और निर्णय से पूरे विश्व में अपना नाम स्थापित किया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के एम पी तिवारी, दिनेश दुबे, रंजीत सिंह, अशोक मोड़क का अतिथीयो ने शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुरेले, राकेश डी पी पाठक , आई के अग्रवाल साहित्यकार विजय तिवारी, एस के पचौरी,बृज किशोर विश्वकर्मा, दिनेश दुबे, जुबेर अहमद, केदारनाथ पाठक, दिलीप पाठक, दीपक मेमने, मनोज पाठक,बंसत मिश्रा, राजेश मिश्रा, मनीष पाठक आदि उपस्थित। सभी ने डी.पी. पाठक जी के द्वारा श्रमिक हितों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्री उमाशंकर दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन एस के पचौरी द्वारा किया गया।



