जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विकास के नए आयाम गढ़ रही सरकार :- प्रभात साहू

विकास यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

जबलपुर दर्पण। देश में विकास के नए आयाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एवँ प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गढ़े जा रहे हैं और जनता के लिए योजनाओं के साथ ही सम्रग विकास का कार्य भी हमारी सरकारें कर रही है, यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने उत्तर विधानसभा के गोविंद बल्लभ पंत वार्ड की विकास यात्रा के दौरान कही।

श्री साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी विचारधारा को आधार मानते हुए अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति को देखते हुए उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा मध्यप्रदेश कई मामलों में देश के कई राज्यों से अग्रणी भूमिका में है और 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों की चर्चा होती थी। कांग्रेस के नेतृत्व में देश बहुत लचर स्थति में पहुंच गया था। लेकिन आज भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त हाथों में है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारी सरकारें योजनाओ के माध्यम से रसोई गैस कनेक्शन देने, घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने, निःशुल्क राशन वितरण, 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं साथ ही केंद्र सरकार की उज्ज्वला, अटल बीमा, प्रधानमंत्री आवास, जनधन, आयुष्मान भारत और प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, तीर्थ दर्शन, किसान सम्मान निधि जैसी अनेको महत्वपूर्ण योजनाओ से हर वर्ग के जीवन को खुशहाल करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी तरह केंट विधानसभा, पूर्व के शहीद गुलाब सिंह वार्ड विधानसभा की विकास यात्रा में भी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

चारो विधानसभा में निकाली गई विकास यात्राओं में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पुर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, अश्वनी परांजपे, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण की पनागर विधानसभा के बरेला क्षेत्र में सांसद राकेश सिंह हुए शामिल

प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा के क्रम में जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पनागर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास यात्रा में सम्मिलित होकर सांसद श्री राकेश सिंह ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वितों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं स्थानीय जनों से संवाद किया।

पनागर विधानसभा की विकास यात्रा में विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री सुभाष तिवारी एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page