लघु वेतन कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभाग जबलपुर अंतर्गत नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संभागीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैद्यनाथ अय्यर ने बताया कि मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संभागीय प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन संघ के प्रांतीय संरक्षक नेहाल सिंह जाट की अध्यक्षता में बरगी हिल्स रेस्ट हाउस जबलपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपरांत अध्यक्ष बिरज जाटव प्रांतीय महामंत्री अजय दुबे, राम कुंडल सेन, कमलेश पटेल, राम कुमार मेहरा, विपिन पीपरे, नारायण प्रसाद पटेल, पूर्णेश हुईके उपस्थित हुए। संघ की प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा द्वारा श्री अय्यर एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया, इस दौरान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल एवं उनके प्रार्थी पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का शॉल श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संघ के संजय यादव, अरुण चतुर्वेदी, संजय रजक, प्रेम नारायण ठाकुर, शैलेष जैन, राजेंद्र यादव, शिव नारायण साहू, संजय अर्शिया, राम, विशाल यादव, कृष्ण कुमार पटेल, संतोष पटेल, उत्तरा बर्मन, श्याम रजक, सूरज चौधरी, अमित दास गुप्ता, प्रकाश शिल्पकार, राजकुमार साहू, मोहनलाल गुप्ता, मिट्ठू लाल मरावी, संजय, भवानी प्रसाद चौधरी, नितिन नामदेव, भगत झारिया, साधुराम बर्मन, संदीप कुमार बर्मन, रामसिंह पटेल, अनुराग झारिया, अतुल गुप्ता, अनिल बाथम, दिनेश सोनी, दीपक पटेल एवं कैलाश दाहिया सहित कर्मचारी साथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।



