जिला इण्डियन स्टाईल कुश्ती संघ की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। जिला इण्डियन स्टाईल कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक इण्डियन काॅफी हाऊस, तीन पत्ती चैराहा के पास, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशोरी सिंह लोधी कि अध्यक्षता में आयोजित की गई एवं सचिव दुर्गा शंकर ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष कुश्ती के उत्थान के लिए संघ के द्वारा जिला केशरी कुश्ती स्पर्धा 06 एवं 07 मई को किए जाने का प्रस्ताव रखा एवं इण्डियन स्टाईल कुश्ती महासंघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि, नगर एवं ग्रामिण ईलाकों में जो तीज एवं त्यौहारों के पर्व पर और लगातार अनेेंक वर्षों से दंगल/कुश्ती स्पर्धा आयोजित करते है, उनको सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, साथ ही खेलों इण्डिया में सागर, म॰प्र॰ के अभिषेक यादव के द्वारा गोल्ड मैडल जीतने पर भी बधाई दी गई और कहा कि कुश्ती का भविष्य उज्जवल है, और ऐसे दंगल/स्पर्धाए होती रही तो नगर के जो अनेंक अखाड़े बंद पड़े है वो भी फिर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो सकेंगे और युवाओं का कुश्ती के प्रति रूझान बड़ेगा एवं आने वाले समय में हमारे संस्कारधानी के पुरूष एवं महिला पहलवान भी देश का नाम गौरवांवित करेंगे। उपस्थित सदस्यों के द्वारा एकमतेन समर्थन किया गया, और बैठक में प्रमुख रूप से नगर के प्रथम विक्रम आवार्डी मन्नू पह॰, राजू पह॰, अरूण पह॰, अनिल दुबे, डिम्पी बिन्द्रा, सुरेश विश्वकर्मा, प्रवीण धनगर, राकेश यादव, नरबद काछी, मन्तो पह॰, राजेश सोंधिया, मुकेश दाहिया। कार्यक्रम का संचालन तजिन्दर सिंह टीटू के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सुनील पटेल खलीफा के द्वारा किया गया।



