जीवन्त समाधि लिए संत श्री लम्बे बाबा को याद करते हुए किया पुष्पअर्पित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम देवरा स्थित पूज्य संत श्री लम्बे बाबा का समाधि दिवस धूमधाम से मनाया गया। बताया गया कि आज ही के दिन गुरुवार को श्री लम्बे बाबा ने जीवित समाधि लीं थी, जहां सुबह से ही आश्रम में भक्तों का आनाजाना लगा रहा। आश्रम के पास स्थित बाबा की सामाधी स्थल को पहले तो स्नान कराया गया, तत्पश्चात आयोजकों द्वारा विधिविधान से पूजन सम्पन्न हुआ जो काफी देर तक चलता रहा। गौरतलब है कि सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक निरंतर जारी रहा, जिसमें ग्राम पंचायत देवरा सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि डिंडोरी जनपद के ग्राम पंचायत देवरा में स्थित गुफा आश्रम सौ वर्ष से भी अधिक समय से स्थित है, गुफा से लोगों की गहरी आस्था आज भी जुड़ी हुई है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत देवरा के सरपंच प्रेम सिंह धुर्वे, उपसरपंच स्नेहलता ठाकुर, पूर्व उप सरपंच व व्यवस्थापक रंजीत कटारे, आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामवासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जानकारी अनुसार आज ही के दिन गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा जीवन्त समाधिस्थ लिए बाबा की पुन्य प्राप्ति के दिन हर साल आज ही के दिन को गौरव दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है। सरपंच प्रेम सिंह धुर्वे व उपसरपंच स्नेहलता ठाकुर ने बताया कि श्री लम्बे बाबा की समाधि देवरा में स्थित है, जो हम ग्राम वासियों के लिए गौरव का विषय है।



