अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में लगेगा मेला, बगलामुखी में शुरू होगा ओम् नमः शिवाय का जाप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ में स्थित एतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह मंदिर के बगल में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान ओम् नमो शिवाय का जाप शुरू हो रहा है, जिसका समापन महाशिवरात्रि के दूसरे दिन यानी रविवार को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में दर्शन करने जिले भर के दूरस्थ इलाकों से भक्त पहुंचकर विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं। मान्यता है कि ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ करने से व्यक्ति को सुख समृद्धि व आर्थिक ऋणों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि जिले भर से महाशिवरात्रि पर्व के दौरान हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर चावल, शक्कर, गुड़, दूध, शहद, भांग, गांजा अर्पित कर विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page