डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राशन न मिलने से ग्रामीणों ने लगाया सड़क पर जाम, ठोस आश्वासन के बाद मानें

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना गांव में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से हितग्राहियों को पिछले कई महीनों से राशन न मिलने का आरोप लगाकर लामबंद ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाइश दी गई, घंटो समझाइश व ठोस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को खोला। गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे राशन वितरण कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोग हंगामा करने लगे, इस दौरान ग्रामीणों का हंगामा घंटो तक जारी रहा। स्थानीय ग्रामीण अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतर आए, इस दौरान डिंडोरी-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाइश दी, बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों को मनवाने में डंटे रहे। सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच थी, विभागीय अधिकारी व पुलिस से मिली ठोस आश्वासन के बाद ही ग्रामीण मानें, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो पाया। एक तरफ मध्यप्रदेश सरकार योजनाओं को गिनाने के लिए गांव-गांव में विकास यात्रा निकाल रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर महीनों से राशन वितरण ना होना और लोगों के द्वारा सड़कों पर उतरना कई तरह के सवाल खड़ा करतें हुए शासन के योजनाओं की पोल खोल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page