कांग्रेस नेता की फॉर्च्यूनर कार में,आगजनी की घटना के विरोध मे कांग्रेसियों ने घेरा एसपी ऑफिस

जबलपुर दर्पण। कोतवाली थाना क्षेत्र के परिजात बिल्डिंग निवासी कांग्रेस नेता रितेश अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 7755 को दिनांक 17 फर 2023 को दरमियानी रात में बाईक सवारों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस संबंध में कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर भाजपा शासन काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं पर लगातार घटनाएं घटित हो रही हैं एवं अपराधी खुलेआम घूम रहे विधायक विनय सक्सेना ने कांग्रेस नेता रीतेश अग्रवाल की कार में आगजनी की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सक्त कार्यवाही करने की मांग की जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विधायक विनय सक्सेना,पाटन विधानसभा से ठा.विक्रम सिंह, रघुवर पटेल,बबुआ शुक्ला, दिनेश यादव,रूपेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




