संस्कारधानी में हो रहा विशेषज्ञों का आगमन

जबलपुर दर्पण। 26 फरवरी 2023 को एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन इंडिया (जबलपुर चैप्टर) होने जा रही है। जिसका आयोजन जबलपुर के सुप्रसिद्ध डॉ. आशीष डेंगरा (डायबिटीज, मोटापा, थायराईड विशेषज्ञ) प्रेसिडेंट व डॉ. अंकित अग्रवाल (कार्डियोलॉजिस्ट) सेकेट्री है। इस कार्यक्रम में दो पद्मश्री डॉ. शामिल हो रहे हैं। जिसके चीफ गेस्ट डॉ.संजय मिश्रा व पद्मश्री डॉ. एम.सी. डावर द्वारा कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया जायेगा।
इस कॉन्फ्रेंस में देश के अन्य महानगरों से विशेषज्ञ का आगमन संस्कारधानी में हो रहा है। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र के ख्याति प्राप्त डॉ. शामिल हो रहे हैं। डॉ. युगल के. मिश्रा, डॉ. पियूष ओझा, डॉ. अनिरूद्ध व्यास (दिल्ली), डॉ. प्रमोद झंवर, डॉ. भरत रावत, डॉ. आशीष बदिका (इंदौर), डॉ. विनय सकूजा, डॉ. बेलाल बिन आसफ (दिल्ली), डॉ. सौरभ चक्रवर्ती, डॉ. ऐ.एस. गंजू (भोपाल) ।
इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा जबलपुर व जबलपुर से लगे सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञ होने जा रहे है साथ ही इस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अनुपम श्रीवास्तव व डॉ. एम. एस. जौहरी भी शामिल हुए।
चिकित्सा के क्षेत्र में सभी विशेषज्ञ इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होकर, अपने अनुभवों व ज्ञान को साझा करेंगे। तथा नई-नई व आधुनिक पद्धतियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगें। आस-पास के सभी डॉ. से गुजारिश हैं, कि इस कार्यक्रम को प्रमुखता से सफल बनायें और जो नया इलाज, मेडिसिन के क्षेत्र में संभव हो उसे उपलब्ध कराया जाये ।



