बजट युवा, महिला, बेटी और जनजातीय वर्ग को समर्पित : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने बताया के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में मध्यप्रदेश का बजट पेश किया, यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है, जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है, बजट में महिला, यूथ और किसानों पर फोकस किया गया है, खासकर महिलाओं के लिए शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है, वहीं जनजातीय विभाग के बजट में 37 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, इसमें स्टूडेंट्स को भी ध्यान में रखा गया है, फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी, बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थलों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां प्रदेश में अब नहीं चल सकेंगी, यह बजट (2023-2024) 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है, पिछले साल (2022-23) में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था, खास बात यह है कि मप्र में पहली बार ई-बजट (पेपरलेस) बजट आया, ये बजट मध्यप्रदेश के अगले 25 सालों के विकास एवं प्रगति को दृष्टिगत रखते हुए पेश किया गया है ।।



