जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आगामी विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 51% वोट हासिल करने का दिलाया संकल्प

जबलपुर दर्पण। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल के जबलपुर आगमन पर जबलपुर संभागीय कार्यालय में भाजपा महानगर की बैठक में अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया , इस अवसर पर प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल ने प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण पार्ट-2 के अभियान के लिए मार्गदर्शन दिया एवं आगामी विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 51% वोट हासिल करने का संकल्प दिलाया। और समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को कहा लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन धरातल पर हो इसके लिए भाजपा झुग्गी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाए।कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू जी भाजपा प्रदेश मंत्री अशीष दुबे जी,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन जी,नगर संयोजक जी गंगाराम प्रजापति जी,जबलपुर ग्रामीण संयोजक बाबू ठाकुर जी,जिला सह संयोजक मंडल संयोजक एवं बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page