केसरिया महोत्सव को लेकर व्यापारी वर्ग की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। आगामी 22 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री वात्सल्य सेवा धाम के तत्वाधान में आयोजित केसरिया महोत्सव को लेकर सभी व्यापारी बंधुओं की बैठक गीतांजली हॉल, टैगोर गार्डन में संपन्न हुई|
बैठक के दौरान श्री वात्सल्य धाम के संस्थापक श्री अभिषेक सिंह (गुरुजी) ने व्यापारी बंधुओं को केसरिया महोत्सव को भव्यता प्रदान कर महोत्सव में बढ़ चढ़ के भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
दीपक सेठी ने बताया कि केसरिया महोत्सव के अंतर्गत संस्कारधानी को भगवामय करने हेतु 51000 भगवा ध्वज लगाए जाने तय हुए है । जिसमे व्यापारी बंधु अपने व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अखंड भारत समर्थ भारत के उद्देश्य से भगवा ध्वज लगा हिंदुत्व का शंखनाद करेंगे ।
इस दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल जी, ने भव्य केसरिया महोत्सव की सहराना करते हुए व्यापारी वर्गों का भरपूर सहयोग की बात कही, महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं अखिल मिश्रा ने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप दे शहर के सर्वांगीण विकास की बात की, जबलपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, ओम सोनी, शिव कुमार सोनी, अजय बख्तावर एवं राजेश सराफ ने एक ही स्वर में अपने क्षेत्र को केसरिया कर धर्म ध्वज फेराने की बात कही, ट्रेड विंग के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए 121 फीट ऊँचे केसरिया ध्वज को जबलपुर के युवाओं को धर्म के प्रति झुकाओ और समर्पण का प्रतीक बताया,प्रदेश कैट के उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने संस्कारधानी के सारे पेट्रोल पंप को केसरिया मय करने की बात कही, मध्य प्रदेश कैट महिला विंग की कार्यकारिणी सदस्य सीमा सिंह चौहान ने केसरिया महोत्सव को प्रदेश में ही नही बल्कि देश मे नई पहचान बताया, जबलपुर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाबड़ा और अमन बिंद्रा ने बस स्टैंड क्षेत्र की जिम्मेदारी लेते हुए इस महोत्सव में अपना समर्पण दिया ।
अन्नू अग्रवाल, अजय मिश्रा, अर्पित सिंह ठाकुर, अंकित हांडा, हेमंत राय, दीपांशु साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और शिष्य मंडल उपस्थित रहे ।



