जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेंट मेरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, व्हीएफजे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

जबलपुर दर्पण । कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डब्ल्यूडब्ल्यूए व्ही एफ जे प्रेसिडेंट श्रीमती छवि गुप्ता द्वारा सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा सेक्रेटरी श्रीमती दीप्ति राउत द्वारा संस्था एवं उसकी कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती माया एवं आंगनबाड़ी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत पुष्प देकर किया गया। इस विशेष अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इन सभी सम्मानीय महिलाओं को इस विशेष अवसर पर उनकी कर्तव्य परायणता एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को जीवन की पहली सीढ़ी से परिचित कराने हेतु सम्मानित किया गया । शाला के वाइस प्रेसिडेंट रेव. फादर शाहजी पी जोशुआ एवं प्राचार्य श्रीमती मिनाती एस चार्ल्स ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को जीवन का आधार बताया । कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page