केबल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे मे गिरने से मवेशी की मौत


ठेकेदार की लापरवाही आई सामने,गड्ढे खोदकर नहीं की गई थी भराई।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंजरा के भर्राटोला मैं इन दिनों केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा है, जहां पर ठेकेदार की मनमानी निकल कर सामने आ रही है। बताया गया कि केबल बिछाने के लिए खोदे गए गढ्ढ़े में पिछले दिनों एक बैल के गिर जाने से घटनास्थल पर ही मवेशी की मौत हो गई।गौरतलब है कि जिले के सभी पंचायतों को डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए वाईफाई कनेक्शन गांव गांवों में उपलब्ध करवाना है, इन दोनों बीएसएनएल के द्वारा केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जहां ठेकेदार द्वारा गड्ढे खोदकर कई दिनों तक बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले छोड़ दिया जाता है,जिसमें आए दिन दुर्घटनाएं होना भी सामने आ रही है। बताया गया कि घटना में मवेशी मालिक देवसिंह बघेल की बैल की मौत हुई है,जिससे पीड़ित परिवार की परेशानी बढ़ गई है और आर्थिक स्थिति भी खराब है जिससे वह तत्काल दूसरा बैल खरीद सके।सुबह पीड़ित को जानकारी लगने के बाद कड़ी मशक्कत से जेसीबी मशीन की मदद से मृत मवेशी को बाहर निकाला गया।
- जिम्मेदार ने कहा दूसरी बैल खरीद कर दे देंगे। जब मीडिया कर्मी ने ठेकेदार से उनकी पक्ष जानने की कोशिश की तो ठेकेदार द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि मवेशी मालिक को दूसरा बेल खरीद कर दे देंगे।मवेशी मालिक ने आरोप लगाया कि बंजरा गांव में मुख्य मार्ग के किनारे गड्ढा खोदकर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले छोड़े जाने से मेरे बैल की मौत हुई है।मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने जवाबदारों से बात की तो जिम्मेदारों का गैर जिम्मेदाराना बयान से ठेकेदारों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।फिलहाल अभी तक पीड़ित को कोई मदद नहीं मिल पाई है। नियमानुसार केबल लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से 2 फिट चौड़ा व 5 फिट का गहरा गड्ढा खोदे जा रहे है। कई इलाकों में संकरे गड्ढे ही खोद जा रहे हैं, जहां आए दिन मवेशी गिरकर घायल हो रहे हैं, ग्रामीणों को भी खतरे का अंदेशा बना हुआ है, बावजूद गड्ढा भरा जाने ठेकेदार द्वारा कोई ठोस पहल तत्परता के साथ नहीं की जा रही है। जबकि नियमानुसार केबल लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को तत्परता के साथ गड्डे भरने के निर्देश है, ताकि किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सके।लेकिन यहां ठेकेदार मनमानी पूर्वक काम करवाते हुए कई दिनों तक गड्ढों को ना भर के खुले छोड़ दिया जाता है। जिससे खतरे का अंदेशा बना रहता है गौरतलब है कि जिलेभर मैं बीएसएनल कंपनी के द्वारा केवल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है ताकि गांवो को इंटरनेट की हाई स्पीड कवर किया जा सके,जहां गड्ढे खोदने में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। पीड़ित ने शासन प्रशासन व ठेकेदार से मुआवजे की मांग की है।



