गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में बुधवार को कलेक्ट्रेट औडिटोरियम डिंडौरी में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह के मुख्य अतिथि में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया है। बताया गया कि आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ता हितों के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को बताया गया। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री टी.आर. अहिरवार ने बताया है कि उपभोक्ताओं के कुछ अधिकार हैं। जैसे सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुने जाने का अधिकार, निवारण की मांग करने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार, बुनियादी जरूरतों की संतुष्टि का अधिकार, स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा तेकाम, जिला लीड बैंक प्रबंधक मोहन चौहान, श्रम निरीक्षक नीरज तेकाम, जिला प्रबंधक एम.के. त्रिपाठी, कनिस्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर, कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी नितिन जयसवाल, अजय दुबे, रागिनी साहू, नापतौल निरपत कीर, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन से रिंकू साहू, महंत तिवारी, गैस एजेंसी एसोसिएशन से राकेश राव तथा अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे। इसी तरह कार्यपालन यंत्री पीएचई शिवम सिन्हा ने ग्रीष्मकाल में पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा हैण्डपंप सुधार/नलजल योजनाओं की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कोई भी नागरिक पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07644-299272 या अधिकारी-कर्मचारियों के मोबाईल नम्बर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी राजेन्द्र झारिया टैक्नीशियन मो. 85189-69954 और एम.एल. धुर्वे टैक्नीशियन मो. 90984-15389 की ड्यूटी प्रातः 08ः00 बजे से सायंकाल 4ः00 बजे तक लगाई गई है। एन.एस. वनवासी टैक्नीशियन मो. 99938-71904 और आर.पी. पटेल टैक्नीशियन मोबाइल नंबर 78794-08868 सायंकाल 4ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक है। इसी प्रकार से प्रमोद दुबे सहायक मैकेनिक मोबाइल 96916-93004 और रामसुमिरन टैक्नीशियन मोबाइल फ़ोन 89824-59682 की ड्यूटी रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 8ः00 बजे तक रहेगी। कंट्रोल रूम का प्रभारी वेदप्रकाश विश्वकर्मा एमआईएस मो. 79749-93955 को बनाया गया है। इसी तरह से संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने बताया कि 20 मार्च को टी.एल. मीटिंग के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, उन्होंने उक्त बैठक में सभी शासकीय और अशासकीय सदस्यों को आमंत्रित किया है।



