खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राजपूत क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह आयोजित, निकाली गई वाहन रैली

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय डिण्डौरी में पिछले दिनों राजपूत क्षत्रिय समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बताया गया कि मंगलवार को सम्पन्न हुए कार्यक्रम को सजातिय लोगों ने धूमधाम के साथ मनाया, जहां उक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मां नर्मदा की पूजा अर्चना जोगी टिकरिया से प्रारंभ की गई, जो मुख्य मार्ग होते हुए अमरकंटक चौराहा पहुंची, जहां अमर शहीद दुर्गादास राठौर जी की मूर्ति में फूल माला डालकर पूजा अर्चना किया और मृदुल किशोर कॉलोनी में रैली का समापन हुआ। मृदुल किशोर कॉलोनी डिण्डौरी में आयोजित सभा का आयोजन में मंच का संचालन कुबेर सिंह राजपूत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सजातीय बंधुओं को श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार राजपूत के द्वारा संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होने कहा कि युवा साथियों का समर्थन समाज में परिवर्तन का संदेश है। संबोधन के अगली कड़ी में दुर्गादास राठौर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार ने कहा कि समाज को एकत्रित होने की आवश्यकता है, जिससे हम मिलकर हम अच्छा संदेश दे सके। श्री परमार ने आगे कहा कि डिण्डौरी जिले में लगभग 500 वर्ष से निवासरत राठौर समाज को सबसे बड़ा पद मात्र जिला पंचायत उपाध्यक्ष का ही पद है। इसके अलावा हमारे समाज को कोई बड़ा पद प्राप्त नही हो सकता है, क्योंकि दोनो विधानसभा आरक्षित है, इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि इस मुद्दे को भी ध्यान में रखकर हमारी मांग को पूरी करनी चाहिए। संबोधन की अगली कड़ी में राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष डॉक्टर ओमकार चंदेल ने कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए, समाज निम्न वर्गो को सहयोग देना चाहिए। श्री चंदेल ने कहा कि जिस प्रकार भगवती मानव कल्याण संगठन मां भगवती की साधना व दुर्गा चालीसा पाठ के करके समाज को नशामुक्त किया जा रहा है, उसी तरह हम सबको मिलकर नशे के लत में बढ रहे समाज को रोकना होगा।

सजातीय लोगों ने दी अंदोलन करने की चेतावनी

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारा समाज समुद्र के समान है, जो सभी जाति धर्मो का सम्मान का ध्यान रखता है, किन्तु सत्ता में बैठे लोग कभी नही चाहते है कि सवर्ण समाज को किसी बड़े पद हासिल हो। उन्होने कहा कि यदि ऐसा नही होता है तो श्री राजपूत करणी सेना आज यह घोषणा करता है कि आने वाले समय में किसी एक विधान सभा को आरक्षण मुक्त करना होगा यदि नही होगा है, तो राजपूत करणी सेना ने कोई भी लड़ाई आज तक हार के रूप में स्वीकार नही किया, आज चिंगारी है, आने वाले समय में बड़ी अंदोलन के रूप में आरक्षण मुक्त विधानसभा की मांग के रूप में मांग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो यह संघर्ष शुरूआत है, हम जब तक अपनी मांग पूरा नही कर लेते अंतिम सांस तक लड़ेंगे। जिला मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम व वाहन रैली के दौरान बड़ी संख्या में जिले भर के सजातीय लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page