भाजपा शासन में आदिवासियों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार

महू में आदिवासी महिला के बलात्कार एवं हत्या के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस ने जताया आक्रोश, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
जबलपुर दर्पण। भाजपा शासित मध्यप्रदेश के महू में आदिवासी बहन के साथ हुए बलात्कार एवं हत्याकांड तथा इसका विरोध कर रहे उसके माता-पिता पर हुई धारा 307 की कार्यवाही तथा पुलिसिया कार्यवाही में 1 आदिवासी भाई भेरूलाल की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव रिज़वान अली कोटी के नेतृत्व में टाउन हॉल में कैंडल मार्च श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञप्ति के द्वारा युवा कांग्रेस के रिज़वान अली कोटी ने कहा है कि भाजपा अपने आप को आदिवासी हितैषी तो बताती है पर उनके हित में उसके कोई कार्य नहीं करती, मध्यप्रदेश पहले से ही पूरे देश में आदिवासी समुदाय पर अत्याचारों के मामले में आगे था, फिर महू में महिला पर अत्याचार और उसके माता पिता पर 307 का मुकदमा तथा इन सब ज़्यादती का विरोध करने पर आदिवासियों पर गोलीबारी, जिसमे एक निर्दोष भेरूलाल की मौत, आदिवासी दमन का उदाहरण है। आदिवासी समाज के लिए भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी समुदाय के दमन का मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस विरोध करती है।
कार्यक्रम के दौरान मजहर उस्मानी, बादल पंजवानी, श्रीकांत विस्वकर्मा, कपिल भोजक, डब्बू ठाकुर, अमित सोनकर,आसिफ इकबाल, तौफीक चंकी, आरिफ़ पठान, शाहनवाज अंसारी, देवकी पटेल, एजाज अंसारी, संदीप जैन, अदनान अंसारी, अपूर्व केशरवानी,शफी खान, वाजिद क़ादरी, लतीफ अंसारी, शादाब मस्तान, लखन श्रीवास्तव, मोहम्मद सैफ खान,जफर खान आदि उपस्थित थे।



