हरि कृपा से ही जगत की सेवा : आचार्य अनूप देव शास्त्री

सुप्तेश्वर गणेश मंदिर मेंश्रीमद्भागवत कथा पुराण में सुदामा चरित्र, भागवत कथा सार आज
जबलपुर दपर्ण। संपूर्ण जगत को परिवार मानकर जगत के कल्याण की भावना से कार्य करना चाहिए। प्रत्येक परिवार में लक्ष्मीनारायण सा भाव होना चाहिए जैसे नारायण पालन कर्ता और लक्ष्मी पूर्त्ति करती है वैसे ही परिवार समाज और राष्ट्र के समुचित विकास, पालन सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्त्ति के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए क्योंकि आपको श्रीहरि नारायण ने सक्षम बनाया है तो सभी का सहयोग करना दीन दुखियों, दरिद्र नारायण सेवा करना आपका कर्त्तव्य है उक्त उद्गार श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण में षष्ठम दिवस की कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी मंगल प्रसंग में व्यास पीठ से आचार्य अनूप देव शास्त्री जी ने कहे।
श्रीकृष्ण रूक्मणी मंगल के अवसर पर श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंददास महाराज जी ने कहा कि परिवार में आपसी सामंजस्य से आनंद ही आनंद बरसता है, परिवारिक तालमेल ना होना ही दुःख का कारण बनता है।
श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर जबलपुर मे 12-18 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास श्री अनूपदेव जी महाराज जी महाराज के मुखारविंद से श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त करने एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन सफल बनाने का आग्रह अनिल शास्त्री, अशोक शर्मा, ज्योति उमेश शुक्ला, लख न मिश्रा, रुक्मणि जोशी, वैशाली कर्णिक, रमा श्रीवास्तव,
राकेश शुक्ला, पीयूष चतुर्वेदी, दिनेश मिश्र, राकेश पटेल, प्रदीप जानी, विजय चौधरी, अनिल सिंह, पंकज वैध, मंजू पटेल, सीमा सिंह, पुष्कल चौधरी, अलका जानी ,रजनी आहलूवालिया, मंजू ब्यौहार , तृप्ति भल्ला, लखन मिश्रा, मुन्नी मिश्रा सहित प्रभु वंदन फाऊंडेशन,सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर परिवार ने की है।



