महिला दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

विहकल फैक्ट्री मैदान में प्रतियोगिता संपन्न
जबलपुर दर्पण। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन विहकल फैक्ट्री मैदान में आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदा सोनी जी, दिलीप सिंह ठाकुर, नवीन कुमार सिंह, सुशील कुमार, पुष्पा रघुवंशी, नितिन यादव,अनिल सैनी, मोनिश, अंजना ठाकुर, मानसी सैनी, सोनम की उपस्थिति रही। ये मैच विहकल स्कूल और जबलपुर एकेडमी की बालिकाओं के बीच हुआ। रेफरी नितिन रैकवार, योगेश ठाकुर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम जी एवं प्रभु श्री हनुमान जी की पूजा अर्चन उपरांत हुआ। खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। इस मैच में विहकल स्कूल की बालिकाओं ने मैच जीता और उपविजेता जबलपुर एकेडमी की बालिका टीम रही।



