जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जागरूक खेल संघ ने पूर्व फुटबॉल कोच को दी विनम्र श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन एवं संभागीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज जागरूक खेल संघ के द्वारा मिशन हेल्थ क्लब सदर जबलपुर में विगत दिवस दिवंगत हुए खेल धानी जबलपुर के पित्र पुरुष के रूप में पूजे जाने वाले खिलाड़ियों से बेइंतहा प्यार करने वाले हम सभी खिलाड़ियों के गुरु परम पूजनीय विपत लाल जी यादव पूर्व फुटबॉल कोच की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गयाl इस शोक सभा में पूर्व फुटबॉल कोच विपत लाल जी को चाहने वाले सभी स्नेही खिलाड़ियों और जागरूक खेल संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिलेl साथ ही उनके दुखत परिवार को इस कठिन परिस्थिति में दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , अरुण यादव, राममूर्ति अन्ना, सुनील यादव, प्रदीप सिंह, पवन पटेल , धनराज पिल्ले , विजय जायसवाल, रामपाल रजक, माउथ भाई जान, नन्हे भाई जान, दशरथ गुरु चरण, लॉरेंस मार्टिन, ऋषभ यादव, राकेश श्रीवास, क्रिस्टोफर नरोना, प्रशांत मिश्रा ,दीना ठाकुर राजेश कांत राज, चमन अग्रवाल, कुलदीप सिंह ,राजकुमार यादव, राजकुमार बाबरिया, आदि ने उपस्थित होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page