जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मानस को दैनिक आचरण में लाना आवश्यक : जीजी राम सरकार

श्रीराम मंदिर मदन महल में 10 दिवसीय दिव्य श्रीराम महोत्सव

जबलपुर दर्पण। सप्त इंद्रियों , सात दिनों के प्रतीक श्री राम चरित मानस के सातों कांड है । राम चरित मानस संपूर्ण ब्रह्मांड का यथार्थ है। सत्कर्म करने की प्रेरणा और संस्कारो, संस्कृति के जागरण के लिए राम चरित मानस के पाठ करने के साथ दैनिक आचरण में लाना आवश्यक है उक्त उद्गार चैत्र नवरात्र, भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर 55 वे श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष्य में साध्वी दीदी ज्ञानेश्वरी की अध्यक्षता , महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक तरूण भनोत के मुख्य आतिथ्य में पूज्या जीजी राम सरकार श्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती जी ने नव दिवसीय संगीत मय राम कथा के व्दितीय दिवस पर कहे। मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता, राम जी के सेवादारों को शाल, श्रीफल ,स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीराम महोत्सव में रसिकों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह गुलशन मखीजा, गीता पांडे, प्रेम गुलाटी, मनोज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, सुभाष खत्री, मनोज नारंग, अनिल चंडोक, जितिन नारंग, शैलेंद्र कपूर, सुनीता अरोरा, नीरा मखीजा, देवबाला चौबे, प्रवेश चावला, कृष्णा कपूर ने आग्रह किया है । राम कथा मर्मज्ञ पूज्या जीजी राम सरकार श्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती के मुखारविंद से कथा सायं 8 बजे प्रारंभ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page