जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

इंग्लिश व विज्ञान पर्ची के साथ पांचवी और आठवीं की परीक्षा शुरू

जबलपुर दर्पण। इंग्लिश व विज्ञान पर्ची के साथ पांचवी और आठवीं की परीक्षा शुरू। माध्यमिक शिक्षा मंडल की पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा आज इंग्लिश व विज्ञान के प्रश्न पत्रों के साथ शुरू हो गई। परीक्षार्थी सुबह के समय 9:00 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए थे, जिसकी वजह से स्कूल गेट पर ही छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। वहीं शहर के अधिकांश परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। मालवीय चौक स्थित अंजुमन इस्लामिया परीक्षा केंद्र में तो हद ही हो गई, यहां परीक्षा देने पहुंचे गुरुनानक स्कूल के करीब 150 छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र में पंजीयन नंबर तो दर्ज था, लेकिन रोल नंबर गायब रहे, जिसकी वजह से परीक्षा केंद्र प्रभारी द्वारा उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि बाद में अभिभावकों द्वारा हस्तक्षेप के बाद बच्चों को स्कूल में एक अलग कक्ष में बैठाया गया और परीक्षार्थियों के पंजीयन स्कूल गुरु नानक के प्राचार्य को यथा स्थिति से अवगत कराया गया। जानकारी लगने पर गुरु नानक स्कूल की प्राचार्य परीक्षा केंद्र पहुंची और वहां के प्राचार्य से बात कर समस्या का समाधान निकाला गया और परीक्षार्थियों को परीक्षा देने दिया गया। अंजुमन इस्लामिया परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में रोल नंबर नहीं होने की वजह से परीक्षा करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई। इसलिए परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया गया। परीक्षा केंद्र में पहुंचने के साथ जैसे ही परीक्षार्थियों को पता चला कि उनके प्रवेश पत्र में रोल नंबर नहीं है, परीक्षार्थी और अभिभावक परेशान हो गए। अभिभावक जहां स्कूल प्रबंधन को कोसने लगे, वही परीक्षार्थी घबराहट में रोने तक लगे, हालांकि बाद में परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने स्थिति को संभाल लिया। जिले के 63 विकासखंड के 299 परीक्षा केंद्रों में चल रही पांचवी आठवीं की परीक्षा मैं इस बार 67000 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिनमें कक्षा पांचवी के 35 हजार 299 और कक्षा आठवीं के 32 हजार 799 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया की शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा गठित अमले 9-9 टीमें बनाई गई है, जो कि सभी 299 परीक्षा केंद्रों पर अपनी नजर रखेंगे। गुरु नानक स्कूल के बच्चों के प्रवेश पत्र में रोल नंबर नहीं होने पर अंजुमन इस्लामिया परीक्षा केंद्र मैं अव्यवस्था हुई है। छात्रों को ब्लैक एडमिट कार्ड पर परीक्षा में शामिल किया गया है। परीक्षा करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई है, इसलिए परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page