समाज और राष्ट्र हित में मिलजुल कर काम करेंगे सरबजीत सिंह रील बने अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण । सिख रामगढ़िया एसोसिएशन जबलपुर की द्विवार्षिक सभा आज रामगढ़िया हॉल गोरखपुर में संपन्न हुई । इसमें वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा गया । यहां संपन्न चुनाव में श्री सरबजीत सिंह रील को अध्यक्ष, गुरविंदर सिंह ननड़ा सुखविंदर सिंह रील ,हरजिंदर सिंह भौमरा को उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह बाहडा को सचिव ,हरजोत सिंह बॉबी संयुक्त सचिव ,रणधीर सिंह बाहड़ा कोषाध्यक्ष ,हरजीत सिंह ननड़ा सह कोषाध्यक्ष, सरदार इंद्रपाल सिंह रूपराह कोऑर्डिनेटर् आदि सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए । नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सरबजीत सिंह ने कहा कि वर्ष भर चलने वाले विविध आयोजनों एवं राष्ट्रीय आपदा के समय समाज और राष्ट्र हित में मिलजुल कर कार्य करेंगे तथा समाज की तरक्की में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे । गुरु गोविंद सिंह एजुकेशन सोसायटी के नगर अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह बंसल ,मनजीत सिंह ननड़ा एवं रणधीर सिंह रतन ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। इस मौके पर पूर्व पार्षद कुंवर पाल सिंह शेरू गुरुद्वारा प्रेम नगर के महासचिव रणजीत सिंह गुगली सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे । आगामी 22 अप्रैल को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भारत के महान योद्धा रामगढ़िया मिसल के जत्थेदार महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया ।यह आयोजन प्रेम नगर में आयोजित होगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के रागी जत्थे ढाड्डी जत्थे एवं कथावाचकों का आगमन होगा ।



