अनुशासन और मर्यादा से संगठित होता है समाज: जीजी राम सरकार

ब्रम्ह मुहूर्त सूर्योदय से पहले गूंजा राम नाम निकली प्रभात फेरी
जबलपुर दर्पण- परिवार, समाज और संगठन में मर्यादा और अनुशासन हो तो निश्चित ही उन्नति होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने वानरों भालू के साथ प्राकृतिक संसाधनों के साथ सामंजस्य स्थापित कर विश्व विजेता रावण की आसुरी शक्तियों का नाश किया था। सभी साधकों को राम नामी शक्ति का प्रयोग कर सभी आसुरी शक्तियों और समाज की आसुरी वृत्तियों का शमन करने में प्रयत्नशील रहना चाहिए।उक्त उद्गार चैत्र नवरात्र, भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर 55 वे श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष्य में पूज्या जीजी राम सरकार श्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती जी ने नव दिवसीय संगीत मय राम कथा पंचम दिवस पर कहे। विगत 70 वर्षों की परांपरागत राम नवरात्र पर प्रभात फेरी राम मंदिर से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक राम धुन करते हुए निकली। मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता, राम जी के सेवादारों को शाल, श्रीफल ,स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीराम महोत्सव में रसिकों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह गुलशन मखीजा, गीता पांडे, प्रज्ञा भारती जी, मैत्रीय दीदी, माला राकेश सिंह, निशा राठौर, इंद्रजीत कौर रोशनी नारगं ,सोनिया नारंग, संगीता शर्मा, दीक्षा मखीजा, नीरु शर्मा, गीता पाण्डेय, प्रेम गुलाटी, सुदेश खुराना, प्रवेश चावला,मीना महाजन, अंजू खत्री, नीलम खुराना, पूजा मखीजा, शशी मखीजा,, गीता बतरानीरू मखीजा, रोशनी नारंग, योगेश अबरोल, प्रेम गुलाटी, मनोज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, सुभाष खत्री, मनोज नारंग, अनिल चंडोक, जितिन नारंग, शैलेंद्र कपूर, सुनीता अरोरा, नीरा मखीजा, देवबाला चौबे, प्रवेश चावला, कृष्णा कपूर ने आग्रह किया है ।



