बुद्धि, विवेक, बल के स्वामी हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया

जबलपुर दर्पण। भक्त शिरोमणि महावीर हनुमान जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम कुम्ही सतधारा के प्राचीन स्थान हनुमान टेकड़ी हनुमान परिसर मै बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन कलचुरी राज्य शासन के पूर्व से प्रसिद्ध स्थान सतधारा के कुंडेश्वर महादेव, चौसठ जोगनी, बिलहाई घाट के सिद्धस्थान, खेरमाता, बड़ीमाता, हनुमान टेकरी का हनुमान चबूतरा, जैसे प्रसिद्ध स्थानों में एक हनुमान मंदिर का स्थान प्रसिद्ध है। टेकरी के हनुमान मंदिर में करीब पाँच दिनों से भजन, पूजन, अखंड रामायण, के साथ अंतिम दिन 6 अप्रैल 2023 को हवन, पूजा, भंडारा, और हनुमान जी की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लोग पूरा दिन भक्ति से भावविभोर होकर हनुमान जी की कृपा, आशीर्वाद, दया, सहारा, और लोगों के दैनिक जीवन के मार्गदर्शक बने, ऐसी मंगल कामना किया।



