केन्द्रीय जेल जबलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में आज दिनांक 06.04.2023 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उमाशंकर अग्रवाल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी, पैनल अधिवक्ता श्रीमती रेणुका शुक्ला, पैनल अधिवक्ता श्रीमती सुनीता सूद एवं 02 विधि छात्राओं तथा 32 पुरूष हवालाती बंदी, 10 हवालाती महिला बंदी, 02 पुरूष दण्डित बंदी, 07 जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित कुल 51 बंदियों की उपस्थिति में बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मान्नीय श्री उमाशंकर अग्रवाल द्वारा बंदियों को संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा कानूनी/न्यायिक प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई तथा जेलों में पैरालीगल वॉलेंटियर्स के कार्य, दायित्व एवं भूमिका की भी जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता श्रीमती रेणुका शुक्ला द्वारा बंदियों से संबंधित अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता श्रीमती सुनीता सूद द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति महिला बंदियों को सजग किया गया। शिविर के अंत में पैनल अधिवक्ताओं एवं बंदियों द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में तथा उप जेल अधीक्षक श्री मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा, लेखापाल श्री राहुल चौरसिया, प्रहरी श्री विवेकानन्द शर्मा तथा जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति व सहयोग में सम्पन्न हुआ। शिविर में मंच का संचालन उप जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा तथा आभार प्रदर्शन उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) श्री मदन कमलेश द्वारा किया गया।



