विधायक निधि से स्वेच्छानुदान राशि में लाखों रूपए की हेराफेरी करने के आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। विधायक निधि से स्वेच्छानुदान राशि खर्च करने में वर्तमान विधायक व पूर्व कैबीनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम पर लाखों रुपए की हेराफेरी करने के आरोप लग रहे हैं। गौरतलब है कि फिलहाल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गरीब असहाय व जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इन पांच वर्षों में लगभग तीन करोड़ 75 लाख रुपए जारी करती है। इस आधार से सालाना लगभग 75 लाख रुपए होते है, जहां विधायक निधि से स्वेच्छानुदान राशि के तहत एक बार में किसी एक परिवार को अधिकतम 25 हजार रुपए की राशि दिए जा सकते है। आरोपों के मुताबिक इन्हीं 5 वर्षों के कार्यकाल में विधायक निधि से स्वेच्छानुदान राशि के तहत मनमानी करते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया गया। आरोप लगाया गया कि जिम्मेदार लोगों के द्वारा जरूरतमंदों को राशि न बांटकर मिलीभगत करके अपात्रों को लाभ पहुंचकर लाखों रुपए की राशि का बंटाधार किया गया। मामले को लेकर विधायक निधि से स्वेच्छानुदान राशि में भ्रष्टाचार करने संबंधी एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।



