कन्यादान योजना में प्रेग्नेंसी टेस्ट का मामला, महिला कांग्रेस कमेटी नाराज, सीएम का फूंका पुतला

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। सीएम कन्यादान योजना डिंडौरी में विवाह से पहले कन्याओं के पंजीयन के दौरान टेस्ट कराए जानें के विरोध को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी नाराज हैं। विरोध प्रदर्शन करते हुए दर्जनों महिलाएं जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में रैली निकाल कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। बताया गया कि विरोध जाताकर महिलाओं ने मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए शिवराज सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत डिंडोरी में भी सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया, जहां कन्याओं के प्रेग्नेंसी टेस्ट कराकर अपमानित किया गया। बताया गया कि अधिकारियों द्वारा गाड़ासरई कस्बे में आयोजित सामूहिक विवाह में लगभग 200 कन्याओं का प्रेगनेंसी टेस्ट करवाया गया है। मामले को लेकर विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि किस नियम के तहत अधिकारीयों ने कन्याओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया है, पूरी बात सार्वजनिक करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार को बर्खास्त कर दोषियों एवं अधिकारियों पर कार्यवाही करें। ज्ञापन के दौरान संगनी उद्दे, तृप्ति परस्ते, मेदनी मरावी, कौशल्या कुशराम, सुमंत्री अयाम, सरला धारियाँ, प्रेमा साहू, पार्वती धुर्वे, रामवती विश्वकर्मा, प्रमिता सांडया, नीलम सैयाम, शांति बाई, कलिंदिया बाई, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंगराम, रामू मरावी, सुदामा यादव, राजेन्द्र ठाकुर, जावेद इकबाल, रामजी साहू, राधेलाल नागवंशी, विनय सांई सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



