अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हिन्दू सम्राट डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का 6 मई को डिंडोरी आगमन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का आगमन आगामी महिने छः मई शनिवार को महाकौशल प्रांत के आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी में हो रहा है। बताया गया कि डिंडोरी आगमन के दौरान जिला मुख्यालय में विशाल रैली निकाली जाएगी, तत्पश्चात डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया एक जनसभा को उद्बोधित करेंगे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में सभा के दौरान ही श्री तोगड़िया संगठन कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग को त्रिशूल दीक्षा भी दिलाएंगे। श्री तोगड़िया भारत के हर हिंदुओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण करने के उद्देश्य से भारत के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। जानकारी अनुसार डिंडोरी आगमन के दौरान सभा संबोधित करने के पश्चात त्रिशूल दीक्षा शाम 4:00 से शुरू किया जाएगा, इसी तरह से अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन मीनाक्षी गार्डन पेट्रोल पंप के बाजू में मेन रोड़ डिंडोरी में होना है, जहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिंदू भाई बहनों सहित संगठन कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page