जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

मध्य प्रदेश माँझी मछुआ नाविक श्रमिक संघ ने कटनी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। मध्य प्रदेश मछुआरों की मांग का निराकरण किए जाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में माँझी मछुआ नाविक श्रमिक संघ के मंडल प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान कटनी जिले के माँझी मछुआ नाविक श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम कटनी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय डिप्टीकलैक्टर राकेश चौरसिया उपस्थित रहे। मछुआरा बंधुओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए निम्न बिंदुओं को चर्चा करते हुए बताया। माँझी की पर्याप्त जाती ढीमर,भोई, केवट, कहार, कश्यप, बाथम, सोंधिया, सिंगरहा, रैकवार, मल्लाह, आदि को पिछड़े वर्ग की सूची क्रमांक 12 से विलोपित कर, अनुसूचित जाति की सूची 29 में मांझी के साथ जोड़ा जावे। दूसरा प्रदेश के समस्त तालाब, बांध, जलाशय, मछली पालन के लिए परंपरागत वंशानुगत मछुआरों को पट्टे वितरण किए जावे। तीसरा पैसा एक्ट में संशोधन कर मछुआ नीति के तहत वंशानुगत मछुआरों को पहली प्राथमिकता दी जावे। ताकि माँझी मछुआ समाज की सामाजिक व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, अर्थव्यवस्था पर मजबूती मिल सके। ज्ञापन कार्यक्रम में माझी मछुआ नाविक श्रमिक संघ के अध्यक्ष कोशल बर्मन, उपाध्यक्ष प्रेम कुमार बर्मन, दीपक निषाद, शिवकुमार बर्मन, सचिन बर्मन, दशरथ बर्मन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page