खेल दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जबलपुर से पैरा ओलंपिक के खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना

जबलपुर दर्पण।विकलांग बल के खिलाड़ी रश्मि टाक एवं अनुराग लखेरा दिल्ली के लिए रवाना हुए यह विकलांग साथी पूर्व में सागर में जो प्रतियोगिता हुई थी उसमें यह चयनित होकर अब यह पैरा ओलंपिक मध्य प्रदेश सीपी एथलेटिक्स टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई।
यह खिलाड़ी डॉक्टर इमरान खान के मार्गदर्शन में रश्मि टांक एवं अनुराग लखेरा दिल्ली जा रहे हैं आज इनकी विदाई के लिए विकलांग बल के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तमराव जबलपुर संभाग उपाध्यक्ष संजय रजक एवं सुमित कोहली, संतोष सोनी, सौरभ गुप्ता, दिनेश झारिया, सरफराज अंसारी एवं अन्य साथी ने इस यात्रा के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



