डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

फ्री एयर सुविधा के नाम पर पेट्रोल पंप संचालक ने खड़ा कर दिया शोपीस मशीन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिलेभर के अधिकांश पेट्रोल पंप संचालक शासन के नियम निर्देशों का पालन नहीं करते, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी सहित असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पेट्रोल पंप संचालन के लिए शासन के द्वारा कुछ नियम निर्देश जारी किए हैं, लेकिन निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए पेट्रोल पंप संचालक शासन के नियमों का पालन नहीं करते। ताज़ा मामला जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत सागर टोला में स्थित सोनब्रज पेट्रोलियम में सामने आया है, जहां फ्री एयर की सुविधा देने के नाम पर एयर मशीन को शो पीस के लिए खड़ा किया गया है। उपभोक्ताओं की मानें तो पेट्रोल पंप संचालक एक और आकर्षण योजनाओं सहित बेहतर सुविधा के नाम पर मोटी रकम की वसूली करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर पेट्रोल पंपों में सुविधाएं सिफर ही नजर आ रही है। ऐसा नहीं कि केवल एक ही पेट्रोल पंप में सुविधाओं का टोटा है, बल्कि जिले भर के हर पेट्रोल पंपों में सुविधाओं का टोटा है, जहां उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है, विभागीय जांच के दौरान और कई सारी कमियां भी पेट्रोल पंपों में सामने आ सकती है। जानकारी अनुसार इससे पहले भी पेट्रोल पंप संचालकों पर मिलावटी पेट्रोल सहित कम मात्रा में उपभोक्ताओं को पेट्रोल देने के आरोप लग चुके हैं। आरोप के बाद विभागीय जांच में कई सारी कमियां निकलकर सामने आ चुकी हैं, बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से स्थितियां वहीं बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page