भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर नगर एवं ग्रामीण जिला की कोर ग्रुप की बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। प्रबंध समिति की बैठक में संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव एवं राज्यसभा सांसद, जबलपुर संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की एवं अपना मार्गदर्शन देते हुए बूथ विजय संकल्प पर कार्ययोजना तैयार की । प्रबंध समिति की बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नंदनी मरावी, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, जिप अध्यक्ष संतोष बरकड़े, अभिलाष पांडे, नगर महामंत्री रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, रजनीश यादव, ग्रामीण महामंत्री राजेश राय, राजेश दाहिया, राजकुमार पटेल उपस्थित थे।



