जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर महिलाओं को किए उपहार भेंट

जबलपुर दर्पण। महावीर महिला परिषद संजीवनी नगर शाखा जबलपुर के द्वारा आज मजदूर दिवस के उपलक्ष में 1 मई को कमला जैन जो की महावीर महिला परिषद की अध्यक्ष, सचिव सरिता जैन, संभागीय अध्यक्ष साधना जैन एवं अन्य सदस्य संध्या जैन ,सीमा जैन प्रतिभा जैन कविता जैन ,अर्चना जैन, कांति जैन, रेखा जैन, नीतू जैन एस सी जैन, पप्पू जैन, नीरज जैन ,आशीष जैन द्वारा खाने की सामग्री एवं वस्त्रों का मजदूरों के बीच वितरण किया गया जिस बिल्डिंग में मजदूर दिवस का कार्यक्रम डीएन जैन स्कूल के सामने वाली बिल्डिंग में आयोजन किया गया और इस आयोजन को करने में कांट्रेक्टर शुभम शिवहरे जी की बहुत ही सहायता प्राप्त हुई।



