अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नर्मदा राइस मिल शील होने के बाद संचालक की प्रक्रिया, कार्रवाई को बताया फंसाने की साज़िश

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के नर्मदा राइस मिल को शासन-प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए शील कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद राइश मील संचालक रमेश राजपाल की प्रतिक्रिया मीडिया के सामने आई है। उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के आनन-फानन में शासन प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को राजनीतिक द्वेष बताया है। राइस मिल संचालक ने मीडिया को बताया कि शासन-प्रशासन से राइस मिल संचालन के अनुबंध में की गई कार्रवाई का जिक्र नहीं होना बताया है। उन्होंने कार्रवाई को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाना बताया गया है। राइस मिल शील होने की कार्रवाई के खिलाफ न्याय पाने के लिए न्यालय की शरण लेने की बात कही है। गौरतलब है कि मामले को लेकर ईओडब्ल्यू ने संचालक रमेश राजपाल उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सनेहीधाम कालोनी, वार्ड नं-6, डिण्डौरी सहित नर्मदा राइस मिल के प्रोप्राइटर ऋचा राजपाल उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सनेहीधाम कालोनी, वार्ड नं- 6, डिण्डौरी के विरुद्ध धारा 420, 409, भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस विवेचना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page