डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जेसीबी मशीनों से अमृत सरोवर के निर्माण कार्य, मजदूरों के हकों पर डांका

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक अमृत सरोवर योजना मैं जिम्मेदार लोग जेसीबी मशीन से निर्माण कार्यों को करवाकर मजदूरों के हकों पर डांका डालने का काम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है। ताजा मामला जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में सामने आया है, जहां जेसीबी मशीनों से निर्माण कार्य करवाकर मजदूरों के हकों को छींना जा रहा है। गौरतलब है कि जिले के आदिवासी अंचलों में ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा, जिससे महानगरों में पलायन करने को ग्रामीण मजबूर हैं। आरोपों के मुताबिक पंचायत के रोजगार सहायक के भाई के नाम जेसीबी मशीनों से निर्माण कार्य को करवाया जा रहा है। जबकि जिम्मेदार लोग बिल किसी और के नाम से लगवा रहे हैं, ताकि धांधली करके भ्रष्टाचार करने का पता आसानी से ना लगाया जा सके। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाखों रुपए खर्च करके अमृत सरोवर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जहां बिना किसी निविदा प्रकाशन के ही अपने सगे संबंधियों को अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का ठेका दे दिया गया, जो शासन के नियमों के विपरीत है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की सूक्ष्मता से जांच कराने की मांग करते हुए पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page