जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिलक वार्ड के अंतर्गत शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया

जबलपुर दर्पण । नौद्राब्रिज चौराहे पर राजीव गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन यादव जी के नेतृत्व में तिलक वार्ड के पार्षद एम.आई.सी सदस्य शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी जी के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया विगत दिनों जबलपुर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में जंगलराज की स्थिति साफ देखने को मिली भाजपा के ही संगठन बजरंग दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय में ,पत्रकार भवन में जिस तरीके से घुसकर तोड़फोड़ की गई वह साफ नजर आता है की भाजपा सरकार में गुंडाराज चरम पर पहुंच गया है
इसी के खिलाफ आज पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं लॉर्डगंज एवं कोतवाली थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की गई भाजपा सरकार के सूचना तंत्र इतना कमजोर हो गया है कि बजरंग दल के 200 गुंडों के द्वारा उपद्रव किया जा रहा और इन्हें इसकी सूचना भी नहीं प्राप्त हुई
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, पप्पू वसीम , अरुण पवार ,नसीम खान ,शशांक यादव, मुन्ना सेन,अशरफ राइन, तोफीक खान, मधु चौधरी ,दीपक यादव, पूनम सोनकर, राजा विश्वकर्मा, पवन राजपूत ,हशीम अली, सोनी बघेल ,रऊफ रिजवी , अमीन खान ,किसान गुप्ता ,नरेश सोनकर, अशरफ सिराजी,साहिल यादव, राजीव ठाकुर , शानू भाई ,सोनू यादव, नौशाद बक्श ,अमन विश्वकर्मा , एजाज उस्मानी ,अनुरूप शुक्ला ,राहुल कोरी, सुल्तान खान, अजरूदीन, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page