जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिला जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण । वाइस ओवर(१)जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित समदिया हाल में श्री मातृशक्ति महिला मंडल के तत्वधान में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का कार्यक्रम आज किया गया जिसमें महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा आपराधिक हिंसा और साइबर क्राइम से संबंधित सतर्कता की जानकारी के लिए विभिन्न पदों में बैठी महिलाओं ने अपने अपने विचार रखें कार्यक्रम में विधायक विनय सक्सेना और उनकी पत्नी भी शामिल हुई जहां उन्होंने घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न जैसी विषयों पर चर्चा की इस मौके पर विभिन्न थानों में पदस्थ महिला अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंची और उन्होंने भी महिलाओं से संबंधित अपराधों पर चर्चा की साथ ही साथ हेल्पलाइन नंबर लोगों को दिए ताकि किसी भी प्रकार की कोई महिला अपराधीक घटना के पहले महिला सतर्क होकर पुलिस को फोन कर अपना बचाव कर सकती है। इस अवसर पर मातृशक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी पटेल धारणा कश्यप उमा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कि आज हमारे समाज में महिलाओं को लेकर घरेलू हिंसा साइबर क्राइम और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई है जिसके लिए महिलाओं को एकजुट होना जरूरी है और इन अपराधियों को रोकना हर महिला का दायित्व है इस कार्यक्रम के अवसर पर अनेक महिलाएं मौजूद रहे सभी ने अपने अपने व्याख्यान दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page