खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर, गरीबों के राशन वितरण कार्य पूरी तरह प्रभावित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर के लगभग 44 सहकारी समितियों के कर्मचारी पिछले 6 मई से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर हैं। पिछले लगभग एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारियों के होने से जिले भर में राशन वितरण, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद, किसानों के ऋण वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समितियों के कर्मचारी हड़ताल के लिए उत्कृष्ट ग्राउंड में डेरा जमाएं हुए है, जिससे जिले भर में गेहूं खरीदी केंद्र बंद हो गई है। हड़ताल में होने से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर तले लगे हुए है, जिससे गरीबों को राशन वितरण नहीं हो पा रहा। गौरतलब है कि समिति के कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद हैं, लंबे समय से मांग के बाद भी सरकार के द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे। बताया गया कि मांग के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के बाद मजबूरी में सहकारिता समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। संगठन पदाधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार 18 मई तक जिला स्तर पर धरना देने के बाद 19 मई को भोपाल जाकर मुख्यमंत्री को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपकर विरोध दर्ज कराएंगे। हड़ताल में बैठे कर्मचारियों में जिला अध्यक्ष अंबिका पांडे, उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू, प्रदेश प्रतिनिधि अमित दुबे, सचिव शेषमणी ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र राजपूत, प्रवक्ता नरेश कुमार मरावी, जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार साहू सहित जिले भर के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page