जनपद मुख्यालय डिंडोरी के जिम्मेदार अधिकारी, स्वच्छता को लेकर नहीं हैं गंभीर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में स्वच्छता अभियान को लेकर जिले के तमाम जिम्मेदार अधिकारी स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं है। ताज़ा मामला जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी में कार्यालय के पीछे निर्मित शौचालय परिसर में देखने को आया है, जहां की तस्वीरें ही दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रही है। अब सवाल यह उठता है कि जनपद के प्रत्येक पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालयों में शौचालयों की स्वछता व साफसफाई को लेकर गंभीर क्यूं नहीं है। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी कार्यालय में शौचालय की तस्वीरें को देखकर जिले भर के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान कि रफ्तार का पता आसानी से लगाया जा सकता है। बताया गया कि शौचालय के दरवाजे जर्जर होने के साथ-साथ उखड़े हुए हैं, वहीं चारों ओर फैली गंदगी इनकी बदहाली बयां कर रही है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत भवन के अंदर बनी शौचालय बदहाल है, बावजूद साफसफाई, स्वच्छता व रंगरोगन करने कोई पहल नहीं हो रही, ऐसे में स्वच्छता अभियान का असर ग्राम पंचायत में नहीं है।



